राजस्थान दौरे पर पीएम मोदी, खेला मास्टरस्ट्रोक

जयपुर: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। ऐसे समय में जहां सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत आमने सामने हैं प्रधानमंत्री का दौरा अहम हो जाता है। वैसे पीएमओ के अनुसार यह आधिकारिक दौरा है परन्तु इस समय यह दौरा इसलिए भी जरुरी कह सकते हैं क्योंकि राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विभिन्न शिलान्यास, उद्घाटन एवं परियोजनाओं का लोकार्पण समारोह, नाथद्वारा (राजसमन्द) https://t.co/NA8YwVGqg4
Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 10, 2023

5,500 करोड़ रुपये का है शिलन्यास

पीएम मोदी ने नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत को अपना मित्र बताया। तो इससे पहले अशोक गहलोत ने कहा, हमारे बीच दुश्मनी नहीं है।

अशोक गहलोत ने की मोदी की तारीफ

अशोक गहलोत ने कहा, मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि वे आज करीब चार नेशनल हाईवे का लोकार्पण और तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करने के लिए मौजूद हैं। हम सब जानते हैं कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। पीएम मोदी को आग्रह करना चाहता हूं कि जब हम बिजली, सड़क और पानी पहुंचाते हैं तो यहां खर्चा अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा है। राजस्थान में अच्छे काम हुए हैं, राजस्थान में सड़कें अच्छी हैं।

यह बोले मोदी

पीएम मोदी ने कहा, भगवान श्रीनाथ जी और मेवाड़ की इस वीर धरा पर मुझे एक बार फिर आने का अवसर मिला है, यहां आने से पहले मुझे भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिला, मैंने श्रीनाथ जी से आजादी के इस अमृतकाल में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है।

हमारी वैचारिक लड़ाई है केवल

गहलोत ने कहा, एक मंच पर सब बैठे हैं, ऐसे मौके कम आते हैं। लोकतंत्र में दुश्मनी नहीं होती। विचारधारा की लड़ाई होती है। सबको अधिकार है, अपनी बात कहने का। मैं समझता हूं कि देश में यही परंपरा चले। देश में सभी धर्म के लोगों के बीच में प्रेम भाइचारा बना रहें। हम इसी भावना के साथ कभी विश्व गुरू भी बन जाएंगे। गहलोत ने कहा, विपक्ष का सम्मान होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *