नई दिल्ली: धनुष स्टारर कैप्टन मिलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है जो कि अब बहुत जल्द खत्म होने की संभावना है। इस फिल्म का टीजर पिछले साल 2022 के जुलाई में ही रिलीज कर दिया गया था। अब ऐलान किया गया है कि फिल्म का लुक 28 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि अरुण मथेश्वरन द्वारा लिखित और निर्देशित, कैप्टन मिलर 1980 के दशक में सेट की गई एक पीरियड एक्शन फिल्म है।
कैप्टन मिलर की कहानी
जानकारी के मुताबिक, कैप्टन मिलर की कहानी 1930-40 की मद्रास प्रेजिडेंसी पर बेस्ड है जिसमें 15 साल की कहानी होगी। इसमें अभिनेता धनुष तीन अलग अलग लुक्स में नजर आएंगे। फिल्म में धनुष जहां कैप्टन मिलर का लीड रोल निभाएंगे, वहीं इसके अलावा उनके दो और नाम होंगे। धनुष के किरदार को लेकर डायरेक्टर अरुण कहते हैं कि जब उन्होंने फिल्म की आधी स्क्रिप्ट तैयार की थी, तभी उन्हें यह लग गया था कि इस फिल्म के लिए धनुष ही बेस्ट चॉइस हो सकते हैं।
इस फिल्म के बनेंगे तीन पार्ट
धनुष की चॉइस को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए कि कहानी में ऐक्शन के साथ ही इमोशन बहुत जरूरी है, और इस किरदार के लिए धनुष सबसे बेस्ट एक्टर हैं। अरुण मथेस्वरन के मुताबिक, यह फिल्म एक इन्टेंस और डार्क फिल्म होगी। यानी इस फिल्म में KGF का अंदाज देखने को मिल सकता है। जानकारी ये भी सामने आई है कि कैप्टन मिलर के तीन पार्ट बनाए जाएंगे। यह फिल्म तमिल और तेलुगू के साथ ही हिंदी में भी रिलीज होगी।
बता दें कि अरुण मथेश्वरन द्वारा लिखित और निर्देशित, फिल्म कैप्टन मिलर में धनुष, शिवा राजकुमार, प्रियंका मोहन, निवेदिता सतीश, जॉन कोककेन और मूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के 2023 में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। जीवी प्रकाश कुमार ने संगीत तैयार किया है।