नई दिल्ली: कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग भी पूरी हो चुकी है। वोट 66% पड़े हैं। जैसे ही वोटिंग खत्म हुई चुनाव के एग्जिट पोल भी आना शुरू हो गए। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, भाजपा 98, कांग्रेस 99, जेडीएस 24 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान है। ये सब अभी का हिसाब-किताब है। बस दो दिन रुकिए, नतीजे 13 मई को आएंगे। सरकार बनाने के लिए 113 विधायक चाहिए।
यह है पिछले चुनाव का गणित
पिछली बार यानी 2018 में 12 मई को कर्नाटक में मतदान हुए थे। 15 मई को नतीजे घोषित हुए थे। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं हासिल हुआ था। तब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के 104 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 उम्मीदवार चुनाव जीते थे।
बीएस येदियुरप्पा बने थे सीएम
भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाए। इसके चलते छह दिन बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार का गठन किया। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बन गए।
त्रिशंकु विधानसभा के आसार
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। मतदान खत्म होते ही 6:30 बजे से तमाम एजेंसियों और न्यूज चैनल्स की ओर से एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं। इनमें बताया जा रहा है कि कर्नाटक के चुनाव के क्या नतीजे आ सकते हैं? क्या भाजपा फिर से सत्ता पर काबिज होगी या कांग्रेस मारेगी बाजी? जेडीएस का क्या होगा?