Wrestler Protest Update: दिल्ली के जंतर मंतर परपहलवानों काप्रदर्शन जारी है। पहलवान अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने खास अपील की। प्रदर्शनकारी पहलवानों ने 11मई को देशवासियों से खिलाड़ियों के समर्थन में काली पट्टी बांधने की अपील की है।
देशवासियों से काली पट्टी बांधने की अपील
मीडिया से बातचीत करते हुए बजरंग पुनिया का कहना है कि काली पट्टी बांध फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करे एवं हमे टैग करें। बृजभूषण नेशनल प्रतियोगिता करवाना चाह रहे है जिसका हम विरोध करेंगे। जो कमेटी आईओए (IOA)ने बनाई है वो सभी टूर्नामेंट करवाएं हम उनका स्वागत करेंगे।
बेटियों को देंगे संदेश- साक्षी मलिक
इस दौरान साक्षी मलिक ने कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक काली पट्टी बांधे। अगर हम यह लड़ाई जीत गए तो हम 50 वर्ष आगे तक बेटियों को संदेश पंहुचा देंगे नहीं तो हम 50साल पीछे चले जाएंगे। इसके साथ ही साक्षी मलिक ने कहा कि अगर WFI चीफ बृजभूषण को सात पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद बेगुनाह साबित होने का भरोसा है, तो वह लाईव डिटेक्टर नार्को टेस्ट करवाएं। विनेश ने कहा कि हमने इतने वर्ष शोषण को बर्दाश्त किया आज आवाज उठाई है तो सभी साथ आए।
31 सदस्यों की बनाई गई टीम
बता दें कि पहलवानों ने 31 सदस्यों की एक टीम बनाई है। जो कि विरोध कर रहे पहलवानों की सहायता करेंगे। इसके साथ ही सियासी इस्तेमाल न हो इस पर भी नजर रखेगी। पहलवानों को सलाह देने वाली समिति ने बृजभूषण की गिरफ़्तारी के लिए 15 दिन यानी 21 मई की डेडलाइन दी है।