Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार, पाकिस्तान रेंजर्स ने कोर्ट से किया अरेस्ट

Pakistan Imran Khan:मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) गिरफ्तार हो गए। पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) ने इमरान खान को कोर्ट रूम से ही अरेस्ट कर लिया। इमरान खान ने हाल ही में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के अधिकारी पर हत्या कराने का आरोप लगाया था।

खुफिया एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप

इमरान खान ने कहा था कि आईएसआई (ISI) के अधिकारी फैसल नसीर (Faisal Naseer) उनकी हत्या कराना चाहते हैं और इसके लिए वह योजना बना रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) ने इमरान खान को खरी खोटी सुनाई थी। कहा था कि वह खुफिया एजेंसी को बदनाम कर रहे हैं।

पाक रेंजर्स ने किया गिरफ्तार

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पूर्व पीएम को इस्लामाबाद हाईकोर्ट (Islamabad HighCourt) के बाहर रेंजर्स ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया। कोर्ट में इमरान खान अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत लेने पहुंचे थे। जहां पर पाक रेंजर्स को उन्हें गिरफ्तार करने का मौका मिल गया।

पीटीआई ने शेयर किया वीडियो

इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने एक वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। जिसमें इमरान खान के वकील बुरी तरह से जख्मी है। पीटीआई का कहना है कि उनके वकील के साथ कोर्ट में मारपीट की गई। जिसके बाद वह बुरी तरह से जख्मी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *