Haryana: नई एक्साइज पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, पंचकूला को पवित्र इलाका किया घोषित

Haryana: हरियाणा कैबिनेटबैठक (Haryana Cabinet Meeting) के दूसरे दिननई एक्साइज पॉलिसी (New Excise Policy) की मंजूरी मिल गई। सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने इसकी मंजूरी दी है। नई पॉलिसी के तहत गांवों में शराब ठेकों की संख्या को कम किया जाएगा। इसके अलावा पंचकूला को भी HOLY (पवित्र) एरिया घोषित किया गया।

पंचकूला पवित्र एरिया घोषित

बता दे कि, पंचकूला में श्री माता मनसा देवी मंदिर के आसपास अधिसूचित पवित्र क्षेत्र में कोई भी शराब की दुकान खोलने की मंजूरी नहीं मिलेगी। इससे पहले यह नियम कुरूक्षेत्र में लागू था। अब पंचकूला में लागू कर दिया गया।पंचकूला को पवित्र एरिया घोषित कर दिया।

आबकारी राजस्व हुआ दोगुना

बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 5 सालों में राज्य का आबकारी राजस्व (Excise Revenue) दोगुना हो गया। पिछले 2सालों मेंजिस लाइसेंस शुल्क पर दुकानें आवंटित की गई थी।उसकी शत-प्रतिशत वसूली भी की जा चुकी है। नई उत्पाद शुल्क नीति के साथसरकार का लक्ष्य रुपए एकत्र करना है।

कांच की बोतलों में मिलेगी शराब

इसके अलावा हरियाणा कैबिनेट बैठक में पर्यावरण की दृष्टि से एक और बड़ा फैसला किया गया। अब प्रदेश में 29 फरवरी 2024 के बाद शराब की सप्लाई सिर्फ कांच की बोतलों में ही की जाएगी। इसके साथ ही अब 4 हजार की आबादी वाले गांव में एक ठेका होगा। इस बार सरकार ने 11.50 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *