#KarnatakaVotesForBJP: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरु, बीजेपी कर रही है जीत का दावा

बेंगलुरु: कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए 224 सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य भर के 58,545 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदान शुरु हो चुका है जो कि शाम छह बजे तक चलेगा। आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर लड़ रहे कई नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। बता दें राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न करने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी का जोरदार टक्कर चल रहा है। हालांकि, जेडीएस भी इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है। इस बीच पार्टियां प्रदेश के 5,31,33,054 मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश में लगी हुई है। एक तरफ जहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में उच्च मतदान प्रतिशत का आह्वान किया है, इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने मतदाताओं से बुद्धिमानी से मतदान करने का आग्रह किया है।

कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने मतदान किया जिसके बाद उन्होंने अपनी पूरे आत्मविश्वास के साथ जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है, इस बार मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा और भाजपा पू्र्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है। राज्य में हो रहे 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *