वाशिंगटन: अमेरिका में पिछले कुछ महीने में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अमेरिकी राज्य टेक्सास के एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी हुई। हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 7 लोगों के घायल हुए।
घटना की तस्वीरें हुईं वायरल
घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें खून से लथपथ लोग जमीन पर गिरे देख रहे हैं। एक वीडियो में मारा गया हमलावर भी दिख रहा है। उसके शव के पास हमले में इस्तेमाल हुई बंदूक भी दिखाई दे रही है।
चश्मदीद के अनुसार
एक चश्मदीद ने कहा- मैं शॉपिंग कर रहा था। मैंने हेडफोन लगा रखे थे। अचानक से गोलियों की आवाज आने लगी। मैं छुप गया। जब पुलिस ने हमें मॉल से बाहर जाने को कहा तो मैंने कई शव देखे। मैं बस यही प्रार्थना कर रहा था कि इनमें बच्चे न हों। लेकिन शवों को देखकर लग रहा था कि वो बच्चों के ही हैं।
यह बताया जा रहा है हमले का कारण
हमलावर ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। हमने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया। वहीं, हमलावर समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। हमें फिलहाल हमले की वजह पता नहीं। इसकी जांच की जा रही है।
मिसिसिप्पी और कैलिफोर्निया में भी गोलीबारी
अमेरिकी समय के मुताबिक, 5 मई की रात 11 बजे मिसिसिप्पी में गोलीबारी हुई थी। इसमें एक टीनएजर की मौत हो गई थी। 6 लोग घायल हुए थे। पुलिस हमलावर को पकड़ नहीं पाई। वहीं, शनिवार सुबह कैलिफोर्निया के चिको में एक 17 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय एक घर में पार्टी चल रही थी। 5 लोग घायल हुए।
4 महीने में हो चुके हैं इतने मामले
गन वायलेंस आर्काइव के मुताबिक, इस साल अमेरिका में अब तक 198 मास शूटिंग की घटनाएं हुई हैं। 30 अप्रैल को टेक्सास में एक और मास शूटिंग हुई थी। उस दौरान आरोपी ने 5 लोगों को गोली मार दी थी। इनमें 9 साल का एक बच्चा भी शामिल था।