पाकिस्तान भी नहीं रहा अब आतंकियों के लिए सुरक्षित, एक और खालिस्तानी की हुई हत्या

लाहौर: पहले आतंकियों को छिपने के लिए एक देश पाकिस्तान तो था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अब आतंकियों के लिए पाकिस्तान भी सुरक्षित नहीं रहा है। आज खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत पंजवड़ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई। यह हत्या अज्ञात हमलावरों ने की है। घटना को अंजाम पाकिस्तान के लाहौर स्थित जौहर टाउन में दिया गया।

यह है पूरा मामला

परमजीत जौहर कस्बे में सनफ्लावर सोसाइटी में अपने घर के पास सुबह करीब 6 बजे टहल रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोग आए और आतंकी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परमजीत सिंह को जुलाई 2020 में यूएपीए के तहत भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था।

इन अपराधों में रहा है शामिल

पंजाब के तरनतारन के गांव में जन्मे 59 वर्षीय परमजीत सिंह पंजवार सिख उग्रवाद, हत्या, नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी आदि में लिप्त था। इससे पहले वह सोहल में एक केंद्रीय सहकारी बैंक में काम करता था। इसके बाद वह पंजाब में आतंकियों के संपर्क में आया है और 1986 में केसीएफ का गठन किया। वह भारत में हिंसा के लिए हथियार और नशीली दवाइयां सप्लाई करता था।

भारत से था फरार

सुखा पुलिस विभाग से फरार था। वर्ष 1989 में सुखदेव सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। इसके बाद कंवरजीत सिंह इस संगठन का प्रमुख बना और परमजीत सिंह पंजावार उप निदेशक। कंवरजीत सिंह की मृत्यु के बाद परमजीत सिंह इस संगठन का प्रमुख बन गया। वह पिछले लंबे समय से भारत से फरार होकर पाकिस्तान में नाम बदलकर रह रहा था। उसकी पत्नी और दो बच्चे जर्मनी में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *