Haryana Deependra Hooda:सोनीपत में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। किसानों के धरने को राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए सांसद हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून को समाप्त करने का काम किया हैं। भूमि अधिग्रहण कानून को कांग्रेस सरकार ने बनाया था।
राज्यसभा सांसद का कहना है कि भूमि अधिग्रहण कानून के तहत किसानों की पूरी सहमति लेकर भरपूर मुआवजा दिया जाए। सरकार जनविरोधी सरकार है और यह सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती। हुड्डा ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। हरियाणा सरकार किसानों की उपेक्षा की राजनीति करने में लगी हुई है।
इस दौरान दीपेन्द्र हुड्डा ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस सियासी दबाव में आकर काम कर रही है। 3महीने तक दिल्ली पुलिस ने पहलवान बेटियों की नहीं सुनी और FIR भी दर्ज नहीं की गई। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद एफआईआर दर्ज की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आगे उन्होंने के कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पहलवानों से बातचीत करनी चाहिए। इसके बाद जांच करवाकर दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। कुश्ती संघ की राजनीति में मेरी कोई रुचि नहीं है, न कोई इरादा है और न कोई इच्छा है। लेकिन बेटियों को न्याय जरूर मिलना चाहिए।