#UmeshpalHatyakandUpdate:उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के वकील सौलत हनीफ के घर पर छापेमारी की हैं। छापेमारी के दौरान पिस्टल, कई कारतूस समेत 3 मोबाइल फोन बरामद किए।
अवैध हथियार बरामद
बता दे कि, पुलिस को 9 एमएम की पिस्तौल, वारदात में इस्तेमाल हुए आईफोन के साथ-साथ दो अन्य मोबाइल फोन और कई डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। पुलिस सौलत से धूमनगंज थाने में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में वकील हत्याकांड से जुड़ी कई अहम बातें बता रहा है।
शाइस्ता परवीन से पूछताछ
प्रयागराज पुलिस ने वकील सौलत हनीफ की निशानदेही पर कारतूस, पिस्टल,आईफोन और अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस हनीफ से उमेशपाल मर्डर केस से जुड़े हर एक बिंदु की पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार चल रही शाइस्ता परवीन के बारे में भी हनीफ से लगातार पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि पुलिस वकील सौलत से ये भी जानना चाहती है कि, आईफोन की क्लाउड आईडी किसने बनाई थी। सौलत ने माफिया अतीक अहमद औरअशरफ के शूटरों से कब-कब और क्या बातचीत की थी। उमेश की फोटो उसने अतीक के बेटे के अलावा और किन-किन लोगों को भेजी थी।
साथ ही उमेशपाल की हत्या करने वाले जो शूटर फरार चल रहे है वह कहां छुपे हैं। वारदात के बाद वो शाइस्ता परवीन से किस प्रकार से संपर्क करता था। इन सभी मामलों पर पुलिस लगातार हनीफ से पुछताछ कर रही है।