#UPNagarNikayChunav: प्रदेश के 37 जिलों में मतदान जारी, सीएम योगी की जनता से अपील

UP Nagar Nikay Chunav: गुरूवार को यूपी के 37 जिलों में मतदान जारी है। पहले चरण में 9 मंडलों के जिलों में मतदान सुबह से हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एक बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

मायावती ने डाला वोट

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रेंस पैलेस नगर निगम के स्कूल में मतदान किया। वोट डालने के बाद मायावती ने कहा, मुझे भरोसा है कि हमारी पार्टी को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। नगर निकाय के चुनावों में अच्छा रिजल्ट आएगा। आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। मैं पूरे यूपी के मतदाताओं से अनुरोध करती हूं कि वह अपना वोट जरूर डालें।

कुछ जगह ईवीएम में आई दिक्कत

बता दे कि कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों में दिक्कत आई, जिसे तत्काल ठीक किया गया।यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों के 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पहले चरण में 10 नगर निगमों के महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44000 से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *