World Bank President: भारतीय मूल के अजय बंगा बने विश्व बैंक के नए अध्यक्ष, बाइडन ने की तारीफ

नई दिल्ली: भारतीय मूल के अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अगले अध्यक्ष होंगे। विश्व बैंक के 25-सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के निदेशकों ने बुधवार को अजय बंगा को 5 साल के लिए अध्यक्ष चुना है। अजय बंगा विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास की जगह लेंगे। वो इसी साल 2 जून को पदभार संभालेंगे।

अजय बंगा भारतीय मूल और अमेरिकी सिख समुदाय से आने वाले पहले व्यक्ति होंगे जो विश्व बैंक को हेड करेंगे। अजय बंगा को यह जिम्मेदारी सौंपने के बाद बैंक ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, निदेशक मंडल को बंगा के साथ मिलकर विश्व बैंक समूह विकास प्रक्रिया पर काम करने का इंतजार है। अप्रैल में संपन्न बैठक में इस विकास प्रक्रिया पर सहमति बनी थी। इसके अलावा विकासशील देशों के समक्ष मौजूद मुश्किल विकास चुनौतियों से निपटने के प्रयासों पर भी मिलकर काम करना है।

अमरेकी राष्ट्रपति बाइडन ने की प्रशंसा

विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के रुप में अजय बंगा का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नामित किया गया था। बाइडेन ने कहा था कि अजय बंगा इस ग्लोबल संस्था को लीड करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। बता दें बंगा का जन्म भारत में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र विषय में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद आईआईएम, अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की। पढाई पूरी करने के बाद बंगा ने अपने करियर की शुरूआत नेस्ले कंपनी के साथ की थी। उन्होंने साल 2007 में अमेरिका की नागरिकता ले ली थी। भारत सरकार ने अजय बंगा को साल 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *