Maharashtra: NCP में लगी इस्तीफों की झड़ी, राष्ट्रीय महासचिव समेत कई नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा

Maharashtra NCP: महाराष्ट्र एनसीपी में सियासी भूचाल मचा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को यह कहकर सबको हैरान कर दिया कि उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शरद पवार से फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद एनसीपी के एक और बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया।

राष्ट्रीय महासचिव ने दिया इस्तीफा

बता दे कि एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, जितेंद्र आव्हाड का कहना है कि मैंने राष्ट्रीय महासचिव के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने अपना इस्तीफा शरद पवार को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की पवार की घोषणा के बाद ठाणे एनसीपी के सभी पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

वहीं, शरद पवार पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के लिए यशवंतराव चव्हाण सेंटर पहुंचे।लेकिन इस बीच जितेंद्र आव्हाड समेत कई नेताओं ने अपना पद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी चाहते हैं कि शरद पार्टी प्रमुख बने रहे।

एनसीपी की बैठक आज नहीं

वहीं, एनसीपी के नए अध्यक्ष की रेस में अजीत पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल के साथ-साथ जयंत पाटिल का नाम भी शामिल है। पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए बड़ी बैठक होनी थी। लेकिन कई नेताओं के बाहर होने पर यह बैठक नहीं हो रही है। इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष पर मुहर लगनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *