नई दिल्ली: सूडान देश की सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच 15 अप्रैल से छिड़ी घातक लड़ाई अभी भी जारी है। अब तक इस लड़ाई में लगभग 400 लोग मारे जा चुके हैं। इस दौरान वहां फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए अभियान ऑपरेशन कावेरीचलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत भारत मंगलवार को कुल 559 लोगों को स्वदेश लाया गया, जिसमें 328 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे। और इससे पहले 231 भारतीय शाम को अहमदाबाद पहुंचे थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर के मुताबिक, अब तक लगभग 3000 भारतीय वापस लाए जा चुके हैं।
राज्य गृह मंत्री ने किया भारतीयों का स्वागत
मंगलवार को स्वदेश लाए गए पहले 231 लोगों को अहमदाबाद पहुंचाया गया। इस दौरान गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सऊदी अरब के जेद्दा से एक विशेष उड़ान से भारत पहुंचे स्वदेशियों का सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया। सूडान से स्वदेश लौटे भारतीय सबसे पहले तिरंगा लहराकर देश को सलाम किया। इसके साथ राज्य और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं, सूडान से वापस लौटे भारतीय अपने परिजनों से मिलकर भावुक हो गए। अहमदाबाद लाए 231 लोगों में करीब 208 लोग गुजरात के ही रहने वाले हैं। 13 पंजाब और 10 राजस्थान के रहने वाले हैं।
घर जाने के लिए नागरिकों को परिवहन की भी सुविधा
इसी के साथ आपको बता दें कि राज्य सरकार ने भारत आए सभी नागरिकों के लिए हवाईअड्डे से उनके गणतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की है। राजकोट के रहने वालों को एयरपोर्ट से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पांच बसों का इंतजाम किया गया है। इसी के साथ सूडान से लौटे 10 बीमार बुजुर्ग नागरिकों के लिए मेडिकल की टीम को भी हवाईअड्डे पर भेजा गया था।
हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से भी निकाले जा रहे हैं नागरिक
भारत अपने नागरिकों को यहां तो परिवहन सुविधा दे ही रही है, इसके साथ ही ऑपरेशन कावेरी के तहत अपने नागरिकों को बसों के द्वारा सूडान के खार्तुम और अन्य युद्ध क्षेत्र से बाहर निकालकर पोर्ट सूडान पहुंचा रहाहै। सभी नागरिकों को भारतीय वायु सेना के भारी-भरकम परिवहन विमान और भारतीय नौसेना के जहाज के द्वारा साऊदी अरब के जेद्दा में पहुंचाया जा रहा है। जेद्दा से नागरिकों को कमर्शियलउड़ानों या फिर वायु सेना के एयरक्राफ्ट द्वारा भारत लाया जा रहा है।