IPL 2023: चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ को बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज

IPL 2023 CSK vs LSG: बुधवार को आईपीएल (IPL 2023) का डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ikana Stadium) में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण साढ़े 3 बजे से होगा। इस मैच से पहले लखनऊ की टीम को बड़ा झटका लगा हैं। टीम के स्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaidev Unadkat) चोटिल होकर सीजन से बाहर हो गए।

जल्द ठीक हो जाएंगे उनादकट

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक उनादकट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023) फाइनल से पहले फिट हो जाएंगे। भारतीय टीम के लिए यह राहत की सांस लेने वाली बात है। भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus WTC 2023)के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून को खेला जाएगा। यह फाइनल मैच ऐतिहासिक ओवल (WTC Final Match Oval) के मैदान पर खेला जाएगा।

अभ्यास सत्र के दौरान हुए चोटिल

जानकारी के लिए बता दें कि जयदेव उनादकट को रविवार को नेट्स पर अभ्यास करने के दौरान बाएं हाथ के कंधे में चोट लगी थी। उनादकट ने नेट्स पर अपनी गेंद डाली, जब उनका पैर रस्सी में अटका और गेंदबाजी करने वाले हाथ के बल गिर गए। इसके बाद उन्हें कंधे पर बर्फ की सिकाई करते हुए देखा गया।

बताया जा रहा है कि जयदेव उनादकट ने स्कैन्स के लिए मुंबई की यात्रा की और बीसीसीआई (BCCI) द्वारा नियुक्त विशेष सलाहकार से मुलाकात की। बोर्ड के मेडिकल स्टाफ की सलाह के बाद सुपरजायंट्स ने जयदेव उनादकट को आईपीएल से बाहर करने का फैसला ले लिया है। उम्मीद की जा रही है कि जयदेव उनादकट अब बेंगलुरु स्थित एनसीए में जाकर रिहैब करेंगे और डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले ठीक होने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *