Haryana: दिग्विजय चौटाला का अभय चौटाला पर पलटवार, बोले- ‘पिता और भाई के बाद अब हमें जेल में डलवा दो’

Haryana: जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने अपने चाचा अभय चौटाला पर पलटवार किया। दिग्विजय चौटाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जेल वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे चाचा का अभी मन नहीं भरा है। मेरे चाचा अपने पिता और भाई को जेल में डलवा चुके हैं। अब हमें भी जेल में डलवाना चाहते हैं।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इसी राजनीति की वजह से आज अभय सिंह चौटाला राजनीति में हाशिये पर हैं। दुष्यंत चौटाला को सकारात्मक विकासशील सोच की वजह से सत्ता में पहुंचाया। आज डिप्टी सीएम लगातार प्रदेश के विकास के बारे में सोच रहे हैं और नई-नई योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

जेजेपी नेता ने बताया कि आज भी अभय चौटाला के अनेक मामले अदालतों में लंबित हैं, लेकिन हमारी सोच अलग है और हम भगवान से दुआ करते हैं कि अभय सिंह को कभी भी जेल न हो। अभय सिंह की सोच के साथ न्याय तो जनता ने करना है, लेकिन हम जनसेवा की सोच के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अभय सिंह चौटाला को डिप्टी सीएम से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

मीडिया से बातचीत में आगे दिग्विजय चौटाला ने बताया कि आज राजस्व के आंकड़े 3 साल में 6100 से बढ़कर 10,500 करोड़ हो गए। स्टांप ड्यूटी का राजस्व 10,200 करोड़ तक पहुंच गया। जीएसटी की हिस्सेदारी 20 हजार 36,000 हजार करोड़ हो गई हैं। प्रदेश में अब योजनाबद्ध तरीके से विकास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *