“तिहाड़ जेल” में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हुई हत्या

दिल्ली.दिल्ली के तिहाड़ जेल से गैंगवार की घटना सामने आई है, जहां गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, जेल के अंदर दो गुटों में भिड़ंत हो गई जहां जेल नंबर 8 में बन्द योगेश टुंडा नाम के कैदी और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला कर दिया। इस हमले में टिल्लू बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

रोहिणी कोर्ट शूटआउट का था मास्टरमाइंड

बताया जा रहा है कि जितेंद्र गोगी गैंग के गैंगस्टरों ने इस घटना को अंजाम दिया है जिसमें राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रंचों शामिल है। मृतक गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर अपने विरोधी जितेंद्र गोगी की हत्या समेत अन्य कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। टिल्लू ताजपुरिया पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था, लेकिन जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। इसके साथ ही टिल्लू दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड भी था।

6:30 बजे हुई मौत

बता दें कि ये घटना मंगलवार यानी आज सुबह की है जहां दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ। जेल सूत्रों के मुताबिक, इस गैंगवार में जेल नंबर 8 में बन्द योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर 9 में बन्द टिल्लू पर अचानक हमला कर दिया और हमले में टिल्लू बुरी तरह से घायल हो गया था। आनन-फानन में जेल प्रशासन द्वारा जख्मी टिल्लू को दिन दयाल उपाध्याय को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी सुबह करीब 6:30 बजे मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *