#WorldAsthmaDay: आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है विश्व अस्थमा दिवस

नई दिल्ली: हर साल की भांति इस साल भी मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस (WorldAsthmaDay) मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को अस्थमा, इसके लक्षण और इसके प्रबंधन और रोकथाम के तरीकों के बारे में शिक्षित करना है। विश्व अस्थमा दिवस मनाने के लिए हर साल थीम निर्धारित किया जाता है। पिछले साल 2022 की थीम थी अस्थमा देखभाल में अंतराल को बंद करना।

ये है 2023 की थीम

इस साल यानी 2023 की थीम सभी के लिए अस्थमा देखभाल है। बता दें कि विश्व अस्थमा दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसे दिवस दुनिया भर में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों जैसे सेमिनार, कार्यशालाओं, स्वास्थ्य शिविरों, जागरूकता अभियानों और सोशल मीडिया प्रचार के माध्यम से मनाया जाता है।

दीर्घकालिक बीमारी है अस्थमा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अस्थमा एक दीर्घकालिक बीमारी है जो बच्चों और वयस्कों दोनों को प्रभावित करती है। यह स्थिति फेफड़ों में छोटे वायुमार्गों के आसपास की मांसपेशियों में सूजन और कसाव का कारण बनती है, जिससे वायु मार्ग संकीर्ण हो जाते हैं। अस्थमा पीड़ित लोगों को खांसी, घरघराहट, सांस की तकलीफ और सीने में जकड़न की परेशानी होती है।

1993 में हुई थी WorldAsthmaDayकी स्थापना

आपको बता दें कि विश्व अस्थमा दिवस की स्थापना 1993 में हुई थी। वैश्विक स्तर पर अस्थमा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिएग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा(GINA) द्वारा विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन किया जाता है।इसका उद्देश्य वैश्विक अस्थमा जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर में रोगी देखभाल में सुधार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *