Haryana Weather: प्रदेश में 2 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, मंडियों में गेहूं पर संकट

Haryana Weather:हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। प्रदेश में कई दिनों तक बारिश का दौर चलेगा। बारिश से लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी लेकिन मंडियों में पड़े गेहूं पर संकट खड़ा हो गया।

10 जिलों में हुई बारिश

बता दे कि मई महीने की शुरूआत ठंड के साथ हुई। सोमवार को प्रदेश में रिमझिम बारिश हुई। जिससे मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में आज करीब 10 जिलों में बारिश हुई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।

4 मई तक बदलेगा मौसम

प्रदेश में 1 और 2 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिसका असर 4 मई तक रहेगा यानि प्रदेश में कई दिनों तक बारिश का दौर रहेगा। रविवार रात को अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश हुई।

गेहूं पर संकट

जानकारी के लिए बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जनवरी से किसान खराब मौसम की मार झेल रहे हैं। ओलावृष्टि और बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसल में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ। अब एक बार फिर से गेहूं और सरसों की फसल पर संकट मंडरा रहा हैं। मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं और चार दिन तक चलने वाली बारिश से 15 लाख टन गेहूं के भिगने का खतरा बना हुआ है।

वहीं, अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों में रबी की फसल की कटाई का काम पूरा नहीं हुआ। ऐसे में बारिश एक बार फिर बाधक बन गई। बरसात होने के बाद खेतों से फसल की कटाई नहीं होती। फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों पर असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *