Umesh Pal murder case: गुड्डू मुस्लिम के कॉल डिटेल से खुले कई राज…अतीक अहमद की अन्य संपतियों का भी पर्दाफाश

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) में उत्तर प्रदेश STF (Special Task Force)की जांच लगातार जारी है। मामले की जांच के दौरान पहले भी कई सबूत हाथ लग चुके हैं। इसी के साथ इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) जो कि फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, उसके बारे में पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। वहीं, अतीक अहमद (Atiq Ahmed)और उसके भाई अशरफ (Ashraf)की संपतियों के बारे में भी कुछ अन्य जानकारियां निकलकर सामने आई है।

20 से अधिक होटलों में अतीक की हिस्सेदारी

दरअसल, प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) को जानकारी मिली है कि अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में चल रहे 20 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट में हिस्सेदारी थी। इन होटलों और रेस्टोरेंटों से दोनों भाईयों को हर महीने पैसा आता था। वहीं, अब प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) चिन्हित होटलों और रेस्टोरेंटों को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

गुड्डू ने तस्करों से मंगवाए थे हथियार

इसी के साथ उमेश पाल हत्याकांड मामले में भी यूपी STF की छानबीन जारी है। मामले में अधिक से अधिक जानकारी मिल पाए इसके लिए पुलिस आरोपियों का कॉल डिटेल भी निकाल रही है। इस दौरान एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि उमेश पाल की हत्या से पहले गुड्डू मुस्लिम ने तस्करों के जरिए 10 हथियार मंगवाए थे। गुड्डू मुस्लिम की कॉल डिटेल से और भी कई खुलासे हुए हैं।

एक बिल्डर के संपर्क में था गुड्डू

गुड्डू मुस्लिम के कॉल डिटेल से एसटीएफ को एक और बड़ी जानकारी मिली है कि गुड्डू एक बिल्डर के संपर्क में था। जिस बिल्डर के संपर्क में गुड्डू था, कॉल डिटेल के माध्यम से उसके बारे में भी अहम जानकारी हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस जल्द ही बिल्डर से पूछताछ कर सकती है।

24 फरवरी को हुई थी उमेश की हत्या

गौरतलब है कि राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को 2023 को हत्या कर दी गई थी। प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में स्थित उनके घर के बाहर खून की होली खेली गई थी। इस घटना में उमेश पाल के दोनों गनरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया था। हालांकि इस प्रयास में दोनों गनरों की गोली लगने से मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *