LPG Cylinder Price: सोमवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई। नए रेट जारी कर दिए गए। पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने सिलेंडर के दामों को कम किया हैं। गैस सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपए की छूट दी गई। अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,856.50 रुपए हो गई।
बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपए हो गई। कोलकाता में कीमत 1960.50 रुपए, मुंबई में 1808.50 रुपए और चेन्नई में 2021.50 रुपए हैं। गैस सिलेंडर की कीमतों को तेल कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया।
गौरतलब है कि बीते एक अप्रैल को भी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। अप्रैल महीने में गैस सिलेंडर के दामों में 92 रुपए की कटौती की गई थी। तेल कंपनियां हर महीने की एक तारीख को नए दाम जारी करती हैं। वहीं, मार्च महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 350 रुपए बढ़ा दिए गए थे।
अप्रैल महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 19 किलो के 2028 रुपए, कोलकाता में 2132 रुपए, मुंबई में 1980 रुपए और चेन्नई में 2192.50 रुपए हो गई। इससे पहले 1 मार्च 2023 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2119.50 रुपए, कोलकाता में 2221.50 रुपए, मुंबई में 2071.50 रुपए और चेन्नई में 2268 रुपए थी।