मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली की दो दिनों पहले जेल से रिहाई हो गई है। उन्होंने अपनी रिहाई पर काफी खुशी जताई और मिठाईयां भी बांटी थी। सूरज पंचोली के जेल से आने के बाद फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग उनपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस और डांसर राखी सांवत ने कहा कि सूरज पंचोली मेरा भाई है।
लड़किया ऐसा क्यों करती हैं-राखी
राखी सांवत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। राखी अक्सर कई विवादों में भी फंस जाती हैं। हाल ही में उनके निजी जिंदगी में बहुत बुरा हुआ। पहले तो उनकी मां का निधन हो गया, जिसका उनका गहरा सदमा लगा। राखी अभी ये दर्द झेल ही रही थीं कि तभी उनके पति आदिल खान दुर्रानी से विवादों के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। पहले रितेश और फिर आदिल दोनों के साथ राखी का वैवाहिक जीवन नहीं चल सका। जिया खान सुसाइड मामले पर राखी सांवत ने कहा है कि लड़किया ऐसा क्यों करती हैं।
जिया खान के लिए संवेदनाएं हैं-राखी
राखी सावंत ने कहा, मुझे नहीं समझ में आता कि लड़कियां प्यार में आकर क्यों सुसाइड करती हैं? यार एक चला गया तो दो-चार आ जाएंगे। है कि नहीं? अगर स्टेशन सही सलामत है तो ट्रेन तो 100गुजरेगी। देखो मैं कितना अच्छा स्टेशन हूं। राखी ने आगे कहा कि सूरज पंचोली मेरा भाई है। देखिए कोर्ट कचहरी का मामला है और सच तो मालूम नहीं है लेकिन सच में जिया खान के लिए संवेदनाएं हैं।
सब भूलकर हंसों, जिंदगी एक है-राखी
इस दौरान राखी सावंत ने आगे कहा कि देश की हर लड़की को प्यार होता है। मुझे भी हुआ। मेरे साथ तो इतनी ट्रैजडी हुई। देखो हम सब भूलकर हंस रहे हैं। क्योंकि जिंदगी एक ही है। बार-बार नहीं मिलती है। इसलिए खत्म नहीं करनी है किसी के प्यार में चाहे लड़का हो या लड़की हो। बता दें राखी सांवत अपने पति आदिल खान दुर्रानी से विवादों के चलते डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन उनके बीच रिश्ते नहीं सुधरे। आखिरकार राखी और आदिल अलग हो गए। हालांकि अब राखी धीर-धीरे डिप्रेशन से ऊबर हो रही हैं। वो पहले की तरह अपनी जिंदगी हंसते-मुस्कुराते हुए जीने की कोशिश कर रही हैं।
गजनी और निशब्द जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस जिया खान ने आज से दस साल पहले यानी 3जून 2013को आत्महत्या कर ली थी। जुहू स्थित उनके घर में उनकी डेड बॉडी पाई गई थी। इस मामले में एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम सामने आया। उनके ऊपर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। जिसके कुछ समय बाद सूरज को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। हाल ही में वो जेल से बाहर आ गए हैं। राखी सावंत ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।