अतीक-अशरफ मामले में सुप्रीम कोर्ट से मांगा जवाब, यह की सर्वोच्च न्यायालय ने टिप्पणी

नई दिल्ली: अतीक अशरफ मामले में सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार से जवाब मांगा है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया है। अदालत ने मर्डर केस की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। पूछा कि सरकार बताए कि उस दिन क्या हुआ और जांच कहां तक पहुंची है? इसके अलावा कोर्ट ने 24 फरवरी को हुए उमेश पाल मर्डर केस के आरोपियों की एनकाउंटर की रिपोर्ट भी मांगी है।

सर्वोच्च न्यायालय ने की टिप्पणी

कोर्ट ने UP सरकार से पूछा कि हत्यारों को यह जानकारी कैसे मिली कि अतीक-अशरफ को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अतीक-अशरफ को ले जा रही गाड़ी को सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया? मामले में अगली सुनवाई 3 हफ्ते बाद होगी।

यह हुआ था पूरा मामला

अतीक-अशरफ की 15 अप्रैल की रात 10:35 बजे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली मारने वाले लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या ने तुरंत सरेंडर कर दिया था। उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस एनकाउंटर में अब तक 4 चार आरोपी मारे जा चुके हैं। इनमें अतीक का बेटा असद, गुलाम, अरबाज, उस्मान चौधरी शामिल हैं।

पुलिस हिरासत में हुई थी हत्या

पुलिस कस्टडी में हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद UP सरकार ने SIT के अलावा न्यायिक आयोग का गठन किया था। न्यायिक जांच आयोग और SIT के सदस्यों की मौजूदगी में 19 अप्रैल को क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया था। आयोग की टीम ने इससे पहले घटनास्थल का मुआयना किया था। आयोग ने पुलिस अफसरों से जानकारी भी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *