HaryanaCM Manohar Lal: गुरूवार को हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने बड़ा ऐलान किया। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी। अब कर्मचारियों का डीए (Dearness Allowence) 42 फीसदी हो गया। डीए (DA) को 4 फीसदी बढ़ाया गया पहले कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिलता था।
1 जनवरी 2023 से लागू
जानकारी के लिए बता दे कि बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। इससे सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद हैं। हालांकि इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद ही भरे हुए हैं, जबकि एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को डीए का लाभ मिलेगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दी जानकारी
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (ACS Anurag Rastogi) ने डीए बढ़ोत्तरी का लेटर जारी किया। इसके अनुसार कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से डीए का लाभ मिलेगा। बढ़े हुए 4 फीसदी डीए का भुगतान जनवरी 2023 से कर्मचारियों को दिया जाएगा