Delhi Weather Update: गुरूवार शाम को राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से सूर्य की तपिश कम हुई और लोगों गर्मी से राहत मिली। बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी और लू से परेशान थे। तेज हवा और बारिश की वजह से लोगों को राहत मिली हैं।
दिल्ली-एनसीआर में तेज बरसात
बता दे कि, दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी तेज बारिश देखने को मिली। इसके अलावा गाजियाबाद में काले बादल के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश होने का अनुमान जताया था। इससे पहले बुधवार को भी तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई थी।
गर्मी से मिली राहत
बीते कुछ दिनों की तुलना में बुधवार को दिन का तापमान जरूर कुछ कम रहा। तीन दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था। अब लोगों गर्मी से राहत जरूर मिली है। दूसरी ओर, इस बेमौसम बरसात से किसानों बड़ा नुकसान हुआ।
रबी की फसल को नुकसान
इस समय रबी की फसल की कटाई चल रही है। रबी की फसल इस समय पकी हुई खेत में खड़ी है। बरसात होने से गेहूं और सरसों की फसल को बड़ा नुकसान होगा। फसल की कटाई के बाद फसल मंडियों में बेचने के लिए भेजी जा रही है। बरसात के कारण मंडियों में पड़ी फसल को भी नुकसान हुआ है।