Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…9 IAS की सेवाएं हुई स्थायी, NIA में DIG बने IPS कुलदीप सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक तरफ जहां 1993 बैच के IPS कुलदीप सिंह को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त कर उन्हें केंद्र में भेज दिया गया है वहीं, दूसरी तरफ सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो IPS अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। बता दें कि सुरेंद्र पाल सिंह को कमांडेंट 5वीं बटालियन, एचएपी मधुबन तथा सिमरदीप सिंह को डीआईजी-विशेष कार्य बल (STF)मेंलगाया गया है।

इसके अलावा बात करें IPS कुलदीप सिंह की तो इन्हें हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। अब दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में उप महानिरीक्षक के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी कड़ी में आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से 2020 बैच के 9 जिलाधिकारियों की सेवाएं स्थायी कर दी गई है जो कि हरियाणा और पंजाब के हैं।

हरियाणा के 5 और पंजाब के 4 IAS हुए स्थायी

केंद्र द्वारा स्थायी किए गए जिलाधिकारियों में 5 IAS हरियाणा के हैं जिनमें आईएएस दीपक बाबूलाल करवा, हर्षित कुमार, जयश्रद्धा सी, पंकज और प्रदीप सिंह शामिल हैं। वहीं, चार जिलाधिकारी पंजाब के हैं जिनकी सेवाएं स्थायी कर दी गई है। इन चार जिलाधिकारियों में चंद्र ज्योति सिंह, हरजिंदर सिंह, निकास कुमार और ओजस्वी के नाम शामिल हैं जिनकी सेवाएं दिसंबर 2022 से स्थायी की गई हैं।

राजेश खुल्लर को मिली ये जिम्मेदारी

इसी के साथ आपको एक और जानकारी देते चले कि हरियाणा के 1988 बैच के सीनियर आईएएस राजेश खुल्लर को हरियाणा सरकार में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के साथ ही राजस्व विभाग के फाइनेंस कमिश्नर की भी जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *