प्रयागराज में बमबाजी, अतीक अहमद के वकील के घर के पास फेंका गया बम, भारी पुलिस बल तैनात

प्रयागराज: प्रयागराज में फिर से आराजक तत्वों ने दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। प्रयागराज की कटरा गोबर गली में एक देसी बम फेंका गया है। इसी गली में माफिया अतीक अहमद का वकील रहता है। घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल बम से कोई हताहत नहीं हुआ है।

pic.twitter.com/o5kRw04dMs
POLICE COMMISSIONERATE PRAYAGRAJ (@prayagraj_pol) April 18, 2023

पुलिस का कहना है कि उन्हें कटरा गोबर गली में बम फेंके जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बम से हमला किया लेकिन किसी को चोट नहीं आई। यह हमला दयाशंकर मिश्र के घर के सामने गली में हुआ।

शाइस्ता परवीन की तलाश जारी

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। शाइस्ता का अशरफ की ससुराल मारियाडीह में होने का अंदेशा है। इस वजह से शाइस्ता की तलाश में प्रयागराज पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है।

दो बेटे जेल में हैं बंद

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं, वो उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन फरार है। पुलिस ने उस पर इनाम रखा है। अतीक के बड़े बेटे मोहम्मद उमर पर 2 केस दर्ज हैं। CBI ने 2 लाख का इनाम रखा जिसके बाद उसने सरेंडर किया। वह लखनऊ जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *