इन्फोसिस के शेयर गिरने से यूके की पहली महिला अक्षता मूर्ति को बड़ा झटका, इतने पैसे का हुआ नुकसान

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को बड़ा झटका लगा है। दरअसल में इनफ़ोसिस में शेयर गिरने के कारण 500 करोड़ डूब गए हैं। यह कीमत यूएस डॉलर के अनुसार 61 मिलियन है।

यह है पूरा कारण

सोमवार को इन्फोसिस कंपनी के शेयर करीब 10% गिरे। इसके चलते अक्षता को यह भारी नुकसान उठाना पड़ा। अक्टूबर 2019 के बाद इन्फोसिस के शेयर्स में यह एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। अक्षता इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी हैं।

माना जा रहा है भारी नुकसान

इस साल के फर्स्ट क्वॉर्टर यानी जनवरी से मार्च के दौरान इन्फोसिस को फायदे की उम्मीद थी, हालांकि मार्केट का मिजाज बदला और नफे की उम्मीद नुकसान में तब्दील हो गई। यही वजह है कि अक्षता को 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा सहन करना पड़ा और वो भी सिर्फ एक दिन की ट्रेडिंग के दौरान।

अक्षता के पास हैं इतने शेयर

अक्षता के पास इन्फोसिस का 0.94% हिस्सा है। दूसरे शब्दों में कहें तो उनके पास कुल 3.89 करोड़ शेयर हैं। सुनक फैमिली के लिए भी यह बहुत बड़ा नुकसान माना जा रहा है। इसके बावजूद उनके पास करीब 450 मिलियन पाउंड (करीब 4600 करोड़ रुपए) की वेल्थ है।

सवालों के घेरे में आई अक्षता

ऋषि सुनक भले ही ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर बन गए हैं, लेकिन अक्षता के पास अब भी ब्रिटेन की नागरिकता नहीं है। यही वजह है कि सुनक के सियासी विरोधी इस मसले पर सवाल उठाते रहे हैं। इसकी वजह से सुनक को परेशानी भी हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल सामने आया था कि अक्षता अपने नॉन-डोमिसाइल स्टेटस का फायदा उठा रही हैं। चूंकि वो यहां की परमानेंट रेसिडेंट नहीं हैं, लिहाजा उन्हें दूसरे देशों (मसलन भारत) में की गई कमाई पर टैक्स भी नहीं चुकाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *