सोनीपत में 9 महीने बाद मिला मोनिका का शव, ऐसे रची गई हत्या की साजिश

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में हत्या का सनीखेज मामला सामने आया है। जून 2022 में उसके प्रेमी द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई। फिर शव सोनीपत के एक फार्म हाउस में दफन कर दिया। युवती कनाडा से स्पेशली प्रेमी से मिलने भारत आई थी। मामले की जांच कर रही भिवानी की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को 4 अप्रैल को गन्नौर के गढ़ी झंझारा रोड के किनारे उसका कंकाल मिला था।

यह है सारा मामला

रोहतक के गांव बालंद की रहने वाली 23 वर्षीय मोनिका हायर एजुकेशन के लिए कनाडा चली गई थी। लेकिन यहां वो एक शादीशुदा युवक सुनील उर्फ शीला से प्यार करने लगी थी। सुनील पहले से ही शादीशुदा था, इसीलिए मोनिका के परिजनों ने उसे पढ़ाई के बहाने कनाडा भेज दिया था। लेकिन सुनील को इसका पता चला, तो उसने शादी के लिए मोनिका को बुला लिया। यहां उसने मंदिर में शादी कर ली।

यूं दिया गया हत्या को अंजाम

मोनिका सोनीपत जिले के गन्नौर के गुमड़ गांव में रहने वाली अपनी मौसी के यहां जून, 2022 में आई थी। इसके बाद वो गायब हो गई। उसकी मिसिंग को लेकर मामला रोहतक शिफ्ट होने के बाद मामले की जांच भिवानी की CIA-2 कर रही थी। सीआईए-2 के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया गया मोनिका का शव फार्म हाउस में दफनाया गया था।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस अधिकारी ने कहा-हमारी जांच के दौरान यह सामने आया कि जनवरी 2022 और मई 2022 के बीच महिला ने भारत की कई यात्राएं कीं। पुलिस ने कहा कि सुनील ने जून 2022 में मोनिका की हत्या की और उसके शव को 29 जून को एक फार्महाउस के खेतों में 10 फुट गहरी खाई में गाड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोनिका के परिवार को उसके देश लौटने की जानकारी नहीं थी। पिछले साल उससे संपर्क नहीं होने पर उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

यह है हत्या का असली कारण

सुनील ने उसे क्यों मारा? इस सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा, सुनील का अपनी पत्नी के साथ मैरिज रिलेशन खराब थे। वह मोनिका के साथ विदेश में बसना चाहता था। उसने सोचा था कि अगर मोनिका को कनाडा में स्थायी निवास मिल जाए, तो वह भी वहां जा सकता है। हालांकि, जब उसे लगा कि उसकी योजना सफल नहीं हो रही है, तो उसने मोनिका की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *