नई दिल्ली: बजट सत्र का दूसरा चरण हंगामे की भेट चढ़ गया है। गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा शुरू हो गया। जिसके चलते संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।
गुरुवार को कांग्रेस नेता सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष केंद्र सरकार पर अडानी मामले को लेकर हमलावर रहा। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इस मामले पर जेपीसी गठित करने की मांग को जारी रखा। वहीं सत्ता पक्ष राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर उनकी माफी पर अड़ी रही।
खरगे ने केंद्र सरकार पर किया हमला
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लोकतंत्र की बातें करती है, लेकिन उसकी कथनी और करनी में फर्क है। संसद में 50 लाख करोड़ रुपये का बजट बिना चर्चा के 12 मिनट में पारित हो गया, सत्ताधारी पार्टी के सांसदों ने सदन में हंगामा किया। खरगे ने कहा कि सरकार ने संसद में अदाणी मुद्दे पर जवाब नहीं दिया, ब्रिटेन में राहुल गांधी की टिप्पणी पर माफी की मांग कर ध्यान भटकाया। कुछ तो गड़बड़ है, इसीलिए सरकार अदाणी मामले में जेपीसी जांच के आदेश देने को राजी नहीं हो रही है।
राज्यसभा में भीजोरदारहंगामा
लोकसभा के अलावा राज्यसभा में भी जोरदार हंगामा हुआ। जिसके कारण सदन की कार्यवाही होने के सात मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सत्ता पक्ष और केंद्र सरकार के बीच गहमागहमी के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।