चंडीगढ़: हरियाणा में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से दूसरी मौत हुई है। ऐसे में फिर पुराने हालात ताजा हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जहां मामले बढ़ रहे हैं अलर्ट मूड पर रखा गया है।
243 लोगों में हुई पुष्टि
रोज मिलने वाले केसों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में 243 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 951 पर पहुंच गई है।
बढी संक्रमण दर
एक दिन पहले यमुनानगर में कोरोना से महिला की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही संक्रमण दर 5.77 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। एनसीआर में गुरुग्राम व फरीदाबाद जिले कोरोना संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट बने हुए हैं।
यहां-यहां मिले नये मामले
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सबसे अधिक कोरोना के नए केस मिले हैं। यहां 140 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि फरीदाबाद में 38, पंचकूला में 16, यमुनानगर में 13, अंबाला में 11, करनाल में 10, सोनीपत में 4, रोहतक में 4, कुरुक्षेत्र में 3, झज्जर में 2 और पानीपत में 2 नए केस मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने दिए यह निर्देश
हरियाणा की गत दिवस हुई कैबिनेट मीटिंग में भी कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा की कई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज की ओर से अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।