Haryana: कोरोना से एक महिला की मौत, 3 जिले हॉटस्पॉट घोषित, 840 हुए कुल एक्टिव केस

Haryana:हरियाणा में कोरोना वायरस (Corona Virus) एक बार फिर तेजी से पैर पसार है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी दर (Corona Positivity Rate) 5 फीसदी बढ़ गई। साथ ही कोरोना से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। अब सरकार ने तीन जिलों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। इसके अलावा 193 नए केस मिले हैं।

कोरोना पीड़ित महिला की मौत

जानकारी के लिए बता दे कि कोरोना की रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) घटने के साथ ही पॉजिटिविटी दर 5.13 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। यमुनानगर (Yamunanagar) में कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रादौर ब्लॉक की रहने वाली महिला को चंडीगढ़ पीजीआई (Chandigarh PGI) रेफर किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की कमेटी आईसीएमआर प्रोटोकॉल(ICMR Protocol)के तहत महिला का अंतिम संस्कार करेगी।

3 जिले हॉटस्पॉट घोषित

हरियाणा के 10 जिलों में कोरोना वायरस (Corona Virus) के केस मिले हैं। 3 जिलों में सबसे कोरोना के केस मिले हैं। इस समय फरीदाबाद, पंचकूला और गुरूग्राम में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। इस जिलों को हॉस्पॉट बनाया गया है। बता दे कि, गुरुग्राम में 98, फरीदाबाद में 42 और पंचकूला में 25 नए केस मिले हैं। इसके अलावा यमुनानगर में 9, जींद में 6, सोनीपत में 4, झज्जर में 3, अंबाला में 2, रोहतक में 2, सिरसा और कुरुक्षेत्र में 1-1 नए मामले सामने आए हैं।

विभाग ने बढ़ाई जांच

प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक जगहों पर भी सख्ती को बढ़ाय़ा। साथ रही अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि सरकार कोरोना को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *