राजूपाल हत्याकांड में अतीक अहमद के गुर्गे अब्दुल कवि ने किया सरेंडर, 1 लाख का था इनाम

प्रयागराज: आज राजूपाल हत्याकांड में यूपी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल, अतीक अहमद के गुर्गे अब्दुल कवि ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

अब्दुल कवि पर था एक लाख का इनाम

बताया जा रहा है कि अब्दुल कवि के ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा था। अबतक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक अब्दुल कवि ने लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। आपको बता दें कि अब्दुल कवि बीते 18 साल से फरार चल रहा था, एक लंबे समय से वो उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देता आ रहा था।

हथियार किया बरामद

गौर करने वाली बात ये है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अब्दुल कवि पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ी निगाह बनाई हुई थी, तभी से उसके ऊपर कार्रवाई करने की शुरुआत कर दी गई थी। पुलिस के हवाले से जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक अब्दुल कवी के भाई अब्दुल कादिर को कौशांबी पुलिस जेल भेजा था। इसके साथ ही उसके घर पर हुई छापेमारी में असलहे भी बरामद किए गए थे।

28 मार्च को हुई थी उमेश पाल की हत्या

बता दें, 24 मार्च को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता बताया है। दरअसल, उमेश पाल ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को सजा दिलाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। उमेश पाल अपहरण केस की सुनवाई के बाद ही घर लौट रहे थे। तभी उन पर जानेलवा हमला हुआ था. इस हमले में उनकी जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *