Kabul: तालिबान में महिलाओं पर पाबंदी जारी, शासन ने 10 साल पुराने रेडियो स्टेशन को कराया बंद

काबुल: जब से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया है तबसे महिलाओं का जीना हराम हो गया है। महिलाओं को अफगानिस्तान में हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब एक और नया फरमान तालिबान ने महिलाओं के प्रति जारी कर दिया है।

यह रहा नया फरमान

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार ने महिलाओं के एक रेडियो स्टेशन को बंद करवा दिया है। इस पर रमजान के महीने में गाने चलाने के आरोप लगाए गए थे। रेडिया स्टेशन का नाम सदाई बानोवन था। इसका मतलब महिलाओं की आवाज होता है।

10 साल पहले शुरू हुआ था स्टेशन

रेडिया स्टेशन को 10साल पहले शुरू किया गया था। इसमें केवल 6लोगों का स्टाफ था, जिसमें केवल महिलाएं थीं। बदख्शान प्रांत के कल्चर और सूचना मंत्री ने रेडियो स्टेशन पर बैन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि ये स्टेशन इस्लाम के कानूनों का उल्लंघन कर रहा था।

यह रखी शर्त

मोइजुद्दीन अहमदी ने कहा कि रेडियो स्टेशन अगर ये गारंटी देता है कि वो अफगान सरकार की सभी शर्तों का पालन करेगा तो इससे फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी जाएगी। वहीं, स्टेशन की हेड नाजिया सोरोश ने मोइजुद्दीन के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन ने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। हमने कोई गाना नहीं चलाया। ये सब साजिश के तहत किया गया है।

कई पत्रकारों को निकाल चूका है तालिबान

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद कई पत्रकारों की नौकरी गई है। तालिबान ने कई मीडिया आउटलेट्स को बंद करवा दिया। जिसके चलते कई पत्रकारों को देश तक छोड़ना पड़ा था। वहीं जिन पत्रकारों ने तालिबान की बात नहीं मानी उन्हें जेल में डालकर टॉर्चर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *