Bihar Violence: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बिहारशरीफ, लोगों में फैली दहशत

Bihar Violence: बिहार में हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को हुई आगजनी और तोड़फोड़ के बाद शनिवार को स्थिति नियंत्रण में थी। बिहारशरीफ के पहाड़पुरा में शनिवार शाम को एक बार फिर से हिंसा धधक गई। जिसमें दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई।

बताया जा रहा है कि इस दौरान 12 राउंड फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस लोगों से शांति और अफवाहों पर ध्यान न देने की लगातार अपील कर रही है।

बता दे कि रामनवमी के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पहले सासाराम में पथराव-आगजनी हुई थी। इसके बाद नालंदा भी सुलग उठा। नालंदा में हालात और भी बिगड़ गए। यहां पथराव के साथ फायरिंग भी हुई, जिसमें 5 लोगों को गोली लगी।

अब बिहारशरीफ में कुछ देर के लिए शांति हुई ही थी कि एक बार फिर दो गुट आमने-सामने आ गए और 12 राउंड फायरिंग हुई। इससे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई। पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं। लगातार लोगों से शांति की अपील कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि, रामनवमी पर हिंसा सिर्फ बिहार में ही नहीं हुई। बल्कि पश्चिम बंगाल में भी जमकर हिंसा हुई। हावड़ा में उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने हिंसा को लेकर अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सूबे की सीएम ममता बनर्जी ने मामले की जांच को सीआईडी को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *