IPL 2023:दिग्गज अनिल कुंबले की बड़ी भविष्यवाणी, आईपीएल में तहलका मचाएगा सीएसके का यह हिटर

IPL 2023 Anil Kumble:आईपीएल (2023) के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की। सीजन के पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट हरा दिया। 16वें सीजन में हर कोई खिलाड़ी अपना दम दिखाने के लिए बेताब है। इस बीच भारत के पूर्व कोच ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी। पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) का कहना है कि चेन्नई (CSK) का एक खिलाड़ी इस बार सभी टीमों पर भारी पड़ने वाला है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

जानकारी के लिए बता दे कि यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि पहले मैच में छक्कों की बारिश करने वाला चेन्नई का स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) है। कुंबले सीएसके के युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के छक्के जड़ने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बल्लेबाज की जबरदस्त टाइमिंग की देन है।

शतक से चूके थे गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंद में 4 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। हालांकि शुभमन गिल के 36 गेंद में 63 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मैच अपने नाम किया। कुंबले ने आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर की ओर से जारी बयान में कहा, एक पारी में 9 छक्के लगाना अद्भुत है। उनके छक्के भी बेदाग थे। ऐसा नहीं है कि ऋतुराज ने बहुत जोर लगाने की कोशिश की, उनके छक्के जबरदस्त टाइमिंग का नतीजा थे।

पूर्व विकेटकीपर ने भी पढ़े कसीदे

अनिल कुंबल के अलावा भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी गायकवाड़ की तारीफ की। उन्होंने कहा, ऐसा लग रहा था कि ऋतुराज गायकवाड़ किसी और ही विकेट पर खेल रहे थे। उनकी तकनीक काबिले-तारीफ है.। पटेल ने यह भी कहा कि गिल की फॉर्म देखकर लग रहा है कि वह इस सीजन में 600 रन बना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *