मुंबईः फैंस को जिस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था आज वो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मूवी भोला आते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई। फिल्म को दर्शकों से पहले दिन काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। अजय देवगन के रोल को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। तब्बू ने एक बार फिर अजय के साथ स्क्रीन शेयर किया है। दोनों के बीच कई दमदार डॉयलाग फिल्माएं गए हैं। अजय और तब्बू के अलावा गजराव राव और संजय मिश्रा जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
अजय देवगन ने किया डायरेक्शन
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2 में अजय देवगन के रोल को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। ये फिल्म मलयालम की रीमेक थी। दृश्यम 1 जैसी सफलता दृश्यम 2 को भी मिली थी। इस फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन देने के बाद अजय ने भोला में भी जबरदस्त एक्टिंग की है। उन्होंने भोला में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया है। ये फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी है। जो 2019 में आई लोकेश कनगराज की तमिल ब्लॉकबस्टर कैथी की हिंदी रीमेक है।
भोला की कहानी
यह फिल्म एक अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के हीरो भोला (अजय देवगन) दस साल सजा काटकर जेल से बाहर आते हैं। वो जेल की सलाखों से आजाद होकर अपने बेटी से मिलने की कोशिश करते हैं। फिल्म में डायना जोसेफ (तब्बू) आईपीएस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। भोला के जेल से बाहर आने के बाद डायना जोसेफ उनसे मिलती हैं। डायना, भोला से ट्रक चलाकर हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए कहती है लेकिन भोला मना कर देता है। कुछ देर बाद डायना भोला को ऐसा करने के लिए तैयार कर लेती हैं। वो उसे ट्रक से लेकर निकलता है, तब डायना के दुशमन उस पर हमला कर देते हैं। अजय डायना को उन दुशमनों से बचाता है, इन्हीं सबके बीच फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।
एक्शन सीन पर बजी तालियां
भोला में अजय देवगन ने खूब सारे एक्शन सीन्स किए हैं, जिनकी जमकर चर्चा हो रही है। अजय बाइक पर बैठकर अपने दुश्मनों को मारते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक 6 मिनट का सीक्वेंस है रखा गया है जिसे अजय ने खुद डिज़ाइन किया है। ओपनिंग डे में जब दर्शक थियेटर पहुंचे तो अजय के एक्शन सीन देखकर जमकर तालियां बजाई। अजय देवगन अपनी फिल्म में एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता वीरू देवगन बॉलीवुड में एक मशहूर एक्शन डायरेक्टर थे। अजय हमेशा अपने एक्शन सेंस का क्रेडिट अपने पिता को देते हैं।