तारक मेहता शो पर बनेगी फिल्म, ये है प्रोड्यूसर असित मोदी का प्लान

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से लोगो को हंसा रहा है। सोनी सब पर प्रसारित होने वाले इस कॉमेडी सीरियल की बड़ी फैन फॉलोइंग है। दर्शक शो के सभी किरदारों को बेहद पसंद करते हैं। खासकार जेठा लाल की कॉमेडी और उसका अंदाज दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देता है। अब इसके दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी आई है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को 15 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इन सालों में इस कॉमेडी शो ने हर घर में अपनी जगह बनाई है। ये कॉमेडी की दुनिया का पॉपुलर टीवी शो है। इस कॉमेडी कार्यक्रम के कंटेट से दर्शक जमकर एंटरटेन होते हैं। शो के मेकर्स ने समय के साथ-साथ इसके बहुत सारे क्रिएटिव फॉर्म भी लॉच किए हैं। पिछले साल मेकर्स ने शो का एक कार्टून सीरीज लॉन्च किया था। वहीं, तारक मेहता शो पर रन जेठा रन गेम भी आ चुका है। तारक मेहता के ये दोनों फॉर्म ने भी दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। अब इस शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कुछ और नया क्रिएट करने का प्लान किया है।

15 साल से TMKOC को मिल रहा प्यार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि लोग शो को बहुत पसंद करते हैं। असित ने कहा कि 15 साल हो गए हैं और लोग अभी भी इसे देख रहे हैं। न केवल टेलीविजन पर बल्कि ओटीटी, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर लोग शो को देख सकते हैं, इसलिए मुझे लगा कि शो के किरदारों के साथ कुछ करना चाहिए।

यूनिवर्स क्रिएट करने का प्लान

इस दौरान असित मोदी ने कहा कि आज जेठालाल, बबीता, दयाबेन, सोढ़ी और शो के अन्य किरदार घरेलू नाम बन गए हैं। वे सबके परिवार के सदस्य जैसे हैं। हमें 15 साल से ऑडियंस का प्यार मिल रहा है और इसलिए, मैंने एक यूनिवर्स बनाने के बारे में सोचा है। पत्रकार के सवाल पर असित ने कहा कि, तारक मेहता पर एक एनिमेटेड फिल्म भी बनेगी हम तारक मेहता शो को एक मॉल की तरह बनाना चाहते हैं जहां पर सब कुछ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *