कानपुर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला आया सामने, 8 लोगों पर हुआ केस दर्ज

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेप करने वाले 8 युवक है। यहां बर्रा थाना क्षेत्र के एक हुक्का बार में डॉक्टर दंपति की इकलौती नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया।

थाना क्षेत्र बर्रा में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी एवं पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय की बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/g0yuHh9qHT
POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) March 6, 2023

8 पर हुआ मामला दर्ज

इतना ही नहीं आरोपी अपने 7 साथियों के साथ लड़की को एक सुनसान इलाके में ले गया। जहां ब्लेड से उसके शरीर पर अपना नाम लिख दिया। पीड़ित पिता ने तीन नामजदों समेत 8लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह बताया जा रहा है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16वर्षीय बेटी को विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्राही के एमजी कैफे में बुलाया था। जहां उसे किसी पेय पदार्थ में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

हैवानियत की सीमा की पार

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने लड़की के शरीर पर ब्लेड से अपना नाम भी लिखा। वारदात के दौरान लड़की चीखी-चिल्लाई तो आसपास के लोग मौके की ओर भागे। इसे देख आरोपी मौके से भाग गए। किसी तरह बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी।

इन धारों में मामला हुआ दर्ज

बेटी के साथ वारदात को सुनकर पिता और मां के होश उड़ गए। वे बेटी को लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *