प्रयागराज में मुस्लिम हॉस्टल सील, सदाकत खान ने उमेश पाल हत्याकांड की हॉस्टल में रची थी साजिश

Prayagra jUmeshpal Hatyakand: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद योगी सरकार ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। अब प्रयागराज में मुस्लिम हॉस्टल को सील किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी हॉस्टल में उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गई थी। जिसके बाद एयह एक्शन लिया गया है।

इसी हॉस्टल में रहता था साजिशकर्ता सदाकत खान

मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान इसी हॉस्टल में रहता था। सोमवार दोपहर को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कमरों पर ताले लटका दिए गए। करीब 4 बजे तक 110 कमरों में से 70 कमरे सील किए जा चुके थे। हॉस्टल में से कुछ छात्र खुद ही ताले लगाकर जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सीलिंग की प्रक्रिया शाम तक जारी रहेगी। सदाकत खान इसी छात्रावास के कमरा नंबर 36में रहता था। इसी कमरे में उमेश पाल हत्याकांड की पूरी साजिश रची गई थी। पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई के डर से छात्रावास के ज्यादातर छात्र कमरा छोड़ कर चले गए थे। 1520 कमरों में जो छात्र रह रहे थे उनको भी सोमवार को छात्रावास से निकाल दिया गया।

हत्याकांड का दूसरा शूटर ढेर

जानकारी के लिए बता दे कि, उमेश पाल हत्याकांड का एक और शूटर उस्मान को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उस्मान को कौंधियारा थाना इलाके में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने ढेर कर दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *