त्रिपुरा में सीएम का सस्पेंस हुआ खत्म, भाजपा ने माणिक साहा पर जताया भरोसा

अगरतला: त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो गया है। भाजपा ने माणिक साहा पर ही भरोसा जताया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को होगा।

32 सीटें जीती यहां भाजपा

बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था और नतीजों की घोषणा गुरुवार 2 मार्च को हुई थी।

बैठक के बाद हुआ फैसला

चुनाव के नतीजों के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्यपाल को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बीजेपी में मंथन शुरू हो गया था। रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *