लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का गिरफ्तार होना लगभग तय है। दरअसल में गिरफ्तारी तो पिछले कल ही हो जानी थी लेकिन इमरान खान पहले से खबर मिलते ही घर से गायब हो गए थे। अब कोर्ट ने गिरफ्तारी को रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
यह बोले थे इमरान
इससे पहले खान ने कहा था कि मुझे अपनी हत्या का डर सता रहा है। पाकिस्तानी वेबसाइट एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इमरान ने अपनी सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है। इसमें इमरान ने कोर्ट में पेशी के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने का आग्रह किया है।
इमरान ने सीजेआई को लिखी थी चिठ्ठी
इमरान ने सीजेआई को लिखी चिट्ठी में कहा- मैं एक बेहद गंभीर मुद्दे की तरफ आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं। मेरे ऊपर कई सारी एफआईआर लादी जा चुकी हैं। मुझे धमकियां मिल रही हैं। अब मुझे डर है कि मेरी हत्या की कोशिश की जा सकती है।
सरकार पर बोला था हमला
रविवार को कई घंटे बाद जब पुलिस लौट गई तो इमरान बाहर आए। खान ने सरकार, पुलिस, फौज और ISI पर जबरदस्त जुबानी हमले किए। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स बता रही हैं कि इमरान गिरफ्तारी से बच नहीं सकते। उनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल कमांडो फोर्स तैयार है।