भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकी को अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में किया ढेर, मारा गया सैयद नूर शालोबर

इस्लामाबाद: खबर पाकिस्तान से सामने आ रही है पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों को अज्ञात हमलावर अपना निशाना बना रहे हैं। इससे पहले 3 आतंकियों को निशाना बनाया गया था। अब चौथे एक और आतंकी को निशाना बनाया गया है।

अब यह आतंकी मारा गया

सैयद नूर शालोबर को शनिवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला था। शालोबार, कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार था। वह कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के साथ मिलकर काम कर रहा था। वह कश्मीर घाटी से आतंकी भर्ती के लिए भी जिम्मेदार था।

27 फरवरी को सैयद खालिद को मारा था

सोमवार 27 फरवरी को पाकिस्तान के कराची में एक और आतंकी कमांडर सैयद खालिद रजा मारा गया। अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिद कश्मीर में सक्रिय आतंकियों से जुड़ा हुआ था। सिंधुदेश रिवोल्यूशनरी आर्मी (एसआरए) ने खालिद रजा की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

एजाज अहमद को बनाया गया निशाना

इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक अन्य कश्मीरी आतंकवादी एजाज अहमद अहंगर को फरवरी में काबुल में मार गिराया गया था। अहंगर आईएस का टॉप कमांडर था। वह अफगानिस्तान के कुनार जिले में मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *