Delhi Liqour Scam:पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से 300 मीटर दूर रहेंगे मनीष सिसोदिया, जानिए कैसी होगी जेल में दिनचर्या

Delhi Liqour Scam:दिल्ली के कथित शराब घोटाले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में रहेंगे। सीबीआई (CBI) की रिमांड खत्म होने के बाद आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने उन्हें जेल भेज दिया।

सत्येन्द्र जैन से 300 मीटर दूर है सिसोदिया

इसी तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendar Jain) बंद है। सत्येन्द्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में गिरफ्तार किया गया था। अब आम आदमी पार्टी (AAP) के दोनों नेता तिहाड़ जेल में बंद हैं। मनीष सिसोदिया पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जैन से 300 मीटर दूर जेल में बंद हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि, सत्येंद्र जैन और सिसोदिया की जेलों के बीच की दूरी मीटर है। जैन जेल नंबर-7 में हैं, तो सिसोदिया जेल नंबर-1 में रहेंगे। दोनों की जेल में 300 मीटर की दूरी है। जेल ले जाते समय सिसोदिया की ड्योढ़ी पर फोटोग्राफी, अन्य जानकारी दर्ज करने के बाद स्वास्थ्य जांच की गई।

सुबह 6 बजे से शुरू होगी दिनचर्या

जिसके बाद सिसोदिया को जेल में प्रवेश मिला। सिसोदिया को रोजमर्रा से जुड़ी जरूरत के लिए एक किट दी जाएगी, जिसमें पेस्ट, ब्रश, साबुन, तेल, तौलिया सहित अन्य जरूरी सामान होता है।जेल में सिसोदिया की दिनचर्या की शुरुआत सुबह 6 बजे शुरु होगी। जेल नियमों के अनुसार, सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक उन्हें उन तमाम प्रक्रियाओं का सामना करना होगा जो अन्य कैदी करते हैं। 6 बजे तक सोकर उठने के बाद सुबह सात बजे वे अपनी बैरक से बाहर निकलकर कैदियों की गिनती में शामिल होंगे।

जेल अधिकारियों का कहना है कि, सिसोदिया को कोर्ट द्वारा दी गई सुविधाओं के अतिरिक्त जेल में किसी भी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। वे जेल में एक सामान्य कैदी की तरह रहेंगे और सभी नियमों का पालन करेंगे। उनकी प्रत्येक गतिविधि पर जेल प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *