पंचकूला: आज हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वायड को बड़ी सफलता हासिल हुई है। थापली मोरनी रोड पर बने गूस बम्ब कैफे पर देर रात सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने रेड मारी। कैफे में बिना परमिशन के अफीम की खेती की जा रही थी, जिसके बाद एक्साइज विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गईं।
गुप्त सुचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पंचकूला के मोरनी में आज सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने छापेमारी की। मोरनी में छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम को अफीम के एक हजार के करीब पौधे मिले। अफीम की यह खेती पूरी तरह से तैयार थी और यह खेती कमल नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी। जोकि हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर पद पर नियुक्त है।