Bollywood: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, अभिनेत्री ने हार्ट सर्जरी के बाद दिया हेल्थ अपडेट

Sushmita Sen Health Update: बॉलीवुड कीमशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी तबीयत के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी मेन आर्टरी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज थी। इस बुरे समय में उनके परिवार के सदस्य, दोस्तों और चिकित्सकों ने उनका ध्यान रखा। उन्होंने बताया कि कैसे उनके हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे। ऐक्ट्रेस ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया और इसके बाद बतायाकिआखिर उनके साथ हुआ क्या था।

फैन्स को दी खुशख़बरी

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के फैन्स के लिए खुशखबरी देते हुए कहा कि बीते दिनों उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी, सर्जरी बाद तेजी से वो रिकवर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के लाइव सेशन में हेल्थ से जुड़ी कुछ जानकारी दी। फैन्स के साथ बातचीत की, उन्होंने बताया कि वो खुद को पॉजिटिव कैसे रखती हैं। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, अपने हार्ट को हमेशा खुश और स्ट्रॉन्ग रखें क्योंकि जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो ये आपके साथ खड़ा होगा।

डॉक्टर ने दी यह जानकारी

उन्होंने बताया हम नहीं डॉक्टर है और नहीं कोई वैज्ञानिक। हम सब कुछ नहीं जानते हैं। लेकिन हम ये जानते हैं कि हमें क्या करना चाहिए। हमें अपने शरीर को समझना होगा। आजकल बहुत से युवा हार्ट समस्या के बाद जीवित नहीं बच पा रहे हैं। उन्होंने बताया यह अहम हो चुकी है कि आप लोग अपनी जांच कराते रहें।

47 साल की हैं सुष्मिता सेन

आपको बता दें, सुष्मिता सेन 47 साल की हैं। वे हमेशा फिटनेस के वीडियोज सोशल मिडिया पर शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके फ़ैमिली, फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके दोस्त सभी उन्हें दुआएं दे रहे हैं। सेन के चाहने वालों ने उनके लिए फूलों के गुलदस्ता भिजवाए। सुष्मिता सेन ने अपने वेल विशर्स को धन्यवाद करते हुऐ कहा जिन लोगों ने मुझे इतने फूलों की गुलदस्ता भिजवाए हैं। उनसे मेरा घर गार्डन ऑफ ईडन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *