Delhi Liqour Scam:दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के समर्थन में विपक्ष उतरा है। विपक्ष के नौ नेताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा है। बता दे कि, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम कथित शराब घोटाले (Liqour Scam) में गिरफ्तार हुए हैं। विपक्षी नेताओं ने पीएम को लिखे पत्र में कहा कि आप इस बात से पूरी तरह से सहमत होंगे कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
विपक्ष ने लिखा पत्र
विपक्ष का कहना है कि जिस तरह से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, उन कार्रवाई से ऐसा लगता है कि हम एक लोकतंत्र से तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसा करना गलत हैं। हमें लोकतंत्र की गरिमा को ध्यान में ऱखना होगा।
26 फरवरी को गिरफ्तार हुए सिसोदिया
विपक्ष के पत्र में आगे कहा गया कि 26 फरवरी 2023 को दिल्ली में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी काफी लंबी कवायद के बाद और बिना कोई सबूत साझा किए की गई। सिसोदिया पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। इस कार्रवाई से पूरे देश की जनता में रोष है।
मनीष सिसोदिया को स्कूल शिक्षा में शानदार बदलाव लाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में सिसोदिया का गिरफ्तारी दुनिया के सामने राजनीतिक साजिश का उदाहण पेश करती है। इससे इस बात को भी बल मिलता है कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्य बीजेपी शासन में खतरे में हैं।
बता दे कि, विपक्ष के नौ नेताओं अरविंद केजरीवाल, के. चंद्रशेखर राव, ममता बनर्जी, भगवंत मान, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव ने पीएम को पत्र लिखा है।