Parvez Musharraf Passes Away: पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Parvez Musharraf Passes Away:रविवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pak President Parvez Musharraf) का निधन हो गया। मुशर्रफ ने 79 साल की उम्र में दुबई (Dubai) में अंतिम सांस ली। बता दे कि, यह ख़बर पाकिस्तान मीडिया (Pakistan Media) ने दी। पूर्व राष्ट्रपति लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह दुबई में अपना इलाज करवा रहे थे।

अमाइलॉइडोसिस बीमारी से थे ग्रसित

बता दे कि, मुशर्रफ कई महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा था कि वे अमाइलॉइडोसिस (Amyloidosis) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। अब रिकवरी की भी कोई गुंजाइश बाकी नहीं है।

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के मुताबिक, अमाइलॉइडोसिस दुर्लभ और गंभीर बीमारियों का समूह है। इसमें इंसान के शरीर में अमाइलॉइड नाम का असामान्य प्रोटीन बनने लगता है। यह दिल, किडनी, लिवर, नर्वस सिस्टम, दिमाग आदि अंगों में जमा होने लगता है, जिस वजह से इन अंगों के टिशूज ठीक से काम नहीं कर पाते।

साल 1965 में भारत से लड़े थे युद्ध

कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद 21 साल की उम्र परवेज मुशर्रफ ने बतौर जूनियर अफसर पाकिस्तानी आर्मी जॉइन कर ली। उन्होंने साल 1965 के युद्ध में भारत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। ये युद्ध पाकिस्तान हार गया था। बावजूद इसके बहादुरी से लड़ने के लिए पाक सरकार की ओर से मुशर्रफ को मेडल दिया गया।

साल 1971 के युद्ध में भी मुशर्रफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसे देखते हुए सरकार ने उन्हें कई बार प्रमोट किया। 1998 में परवेज मुशर्रफ जनरल बने। उन्होंने भारत के खिलाफ़ कारगिल की साजिश रची। लेकिन बुरी तरह से असफल रहे। अपनी जीवनी इन द लाइन ऑफ फायर- अ मेमॉयर में जनरल मुशर्रफ ने लिखा कि उन्होंने कारगिल पर कब्जा करने की कसम खाई थी। लेकिन नवाज शरीफ की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *