आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर पाकिस्तानी सरकार ने लिया विकिपीडिया पर यह एक्शन…

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सोशल मीडिया को बैन करना सरकार ने शुरू कर दिया है। पहले ही पाकिस्तान में शरिया की मान्यता को मानते हुए यूट्यूब को बैन कर दिया गया था अब विपिडिया को भी बैन कर दिया गया है।

इसने उठाया यह कदम

पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने यह कदम उठाया है। पीटीए के स्पोकपर्सन ने इसकी जानकारी दी है। पीटीए ने 1फरवरी को प्रेस रिलीज जारी करके Wikipedia से कुछ विवादित कंटेंट्स को रिमूव करने के लिए कहा था।

यह बताया जा रहा है कारण

विकिपीडिया एक फ्री, क्राउडसोर्स ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया है। आपको इस प्लेटफॉर्म पर तमाम जानकारियां मिल जाएंगी। पीटीए ने बुधवार को पाकिस्तान में Wikipedia की सर्विस डिग्रेड कर दी थी। पाकिस्तानी अथॉरिटी का कहना है कि वेबसाइट ने उनकी रिक्वेस्ट का जवाब नहीं दिया, न ही अपने प्लेटफॉर्म से कंटेंट को रिमूव किया है। अथॉरिटी ने कहा है ये बैन शुरुआत में नियमों का पालन नहीं करने की वजह से लगाया है।

विकिपीडिया ने दी यह जानकारी

Wikimedia फाउंडेशन ने ट्वीट कर इस मामले पर जानकारी दी है। फाउंडेशन ने लिखा, पाकिस्तान में विकिपीडिया को बैन कर दिया गया है। हमें 1 फरवरी को PTA की ओर से नोटिफिकेशन मिला था, जिसमें 48 घंटे में कंटेंट रिमूव करने के लिए कहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *